फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अधिकारियों सहित 52 लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अधिकारियों सहित 52 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में सीएमओ, एसीएमओ और कांधला थानाध्यक्ष समेत कोरोना पॉजिटिव के 52 लोग संक्रमित मिले हैं। पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले 36 लोग ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 300 हो गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को सीएमओ कार्यालय के डीपीएम आशुतोष और सीएचसी कांधला के तीन स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। डीपीएम के पॉजिटिव आने के बाद उनके कांटेक्ट में आने वाले सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों के सैंपल की जांच की गई। मंगलवार सुबह एसीएमओ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर भी कोरोना पॉजिटिव मिले। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद कोविड अस्पताल झिंझाना में शिफ्ट हो गए हैं। कांधला थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह के सैंपल की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। इनके अलावा शहर में साकेत कालोनी काका नगर में तीन व्यक्ति, दयानंद नगर मोहल्ले में दो महिलाओं समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

विवेक विहार में 50 वर्षीय व्यक्ति, शिवाजी पार्क में 52 वर्षीय व्यक्ति, हरेंद्र नगर में 15 वर्षीय किशोरी, रेलवे कालोनी में 59 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला नोकुआं में 21 वर्षीय युवक, गगन विहार में 32 वर्षीय महिला, एक नर्सिंग होम में 30 वर्षीय युवक, कमला कालोनी में 38 वर्षीय बैंककर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। मोहल्ला विश्वकर्मा नगर में 44 वर्षीय महिला, हनुमान रोड पर 60 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला रेलपार में तीन, टंकी कालोनी में एक व्यक्ति, आदर्श विहार में 24 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली।
इसके अलाव शामली के पांच अन्य लोग कोरोना संक्रमित मिले। सीएचसी झिंझाना का 42 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला। मोहल्ला गुजरातियान में दो महिलाओं समेत सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। गांव सिक्का में 20 वर्षीय युवक, कस्बा कांधला में 60 वर्षीय व 66 वर्षीय महिला व 14 वर्षीय किशोरी समेत छह लोग, एलम में 22 वर्षीय युवक, कैराना के मलकपुर गांव में 23 वर्षीय युवक और थानाभवन में 45 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को सीएमओ समेत 52 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 36 लोग ठीक हुए हैं। इस तरह से कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 300 हो गई है।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री की बैठक में शामिल हुए थे सीएमओ
शामली। सोमवार को विकास भवन में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सीएम के दौरे की संभावना के मद्देनजर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली थी। इस बैठक में सीएमओ संजय भटनागर भी मौजूद रहे। इससे पहले निर्माणाधीन जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान गन्ना मंत्री के साथ सीएमओ समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे थे। सीएमओ के कोरोना पॉजिटिव आने पर मंगलवार को अधिकारियों में हलचल मची रही। एसीएमओ डा. आरके सागर ने मंगलवार सुबह कोविड अस्पताल झिंझाना का निरीक्षण किया था। दोपहर में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें