माधवराव सिंधिया को याद किया
शामली। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वैभव गर्ग के कार्यालय पर हुई बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत माधवराव सिंधिया का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा की।
रविवार को शहर के कमला कॉलोनी में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं लोकसभा क्षेत्र कैराना प्रभारी बलराम थोरी ने दिवंगत माधवराव सिंधिया के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा और संचालन श्यामलाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, बाबू खान, अनुज गौतम, विनोद आत्रेय, पुनीत शर्मा, रविंद्र आर्य, ब्रजपाल राणा, फरमान अली, सोहिल धीमान, ओमवीर उपाध्याय, लोकेश राणा, जितेंद्र शर्मा, योगेश भारद्वाज, विक्रांत भारद्वाज, पीयूष शर्मा, रमेश मराठा, विनोद सेन, इकराम आदि मौजूद रहे।