फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपाइयों ने कलस्यान चौपाल पर भाजपाइयों द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। इसका शुभारंभ कलस्यान चौपाल से भाजपा की महिला नेता मृगांका सिंह ने झंडी दिखाकर किया। मृगांका सिंह ने पटेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, झिंझाना चेयरमैन नौशाद ठेकेदार, दामोदर सैनी, दाऊद प्रधान, विकास सैनी, रोहताश सैनी, सुमित सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी शोकेंद्र पाल सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समस्त पुलिस स्टाफ को अखंडता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रो. चमन लाल ने प्रेरित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की धरोहर हैं, जिन्हें धर्म, जाति संवाद और रंगभेद से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देना चाहिए। प्रभारी डॉ. अजय बाबू शर्मा, विंग्स इंगलिश इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर व कैंब्रिज सीई एलटीए सर्टिफाइड ईएसएल ट्रेनर विशाल शर्मा, दीपक भारद्वाज आदि ने भी संबोधन किया। मौके पर डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. भूमेश कुमार, डॉ. योगेंद्र पाल सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. हंसराज, डॉ. मदन पाल, डॉ. दीपक कुमार मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम डॉ. अमितपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर सभी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पब्लिक इंटर कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानाचार्य लालचंद वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को उनके जीवन चरित्र के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें