पॉलिथीन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया
कैराना। नगर पालिका की टीम ने नगर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर दुकानों की चेकिंग की। बुधवार को खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक संजय कुमार व सफाई निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पालिका की टीम ने नगर के मोहल्ला आलदरम्यान व बेगमपुरा में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों की चेकिंग में विभिन्न दुकानों से 2.6 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद हुई, जिसे बरामद कर लिया गया। साथ ही टीम ने दुकानदारों से 2600 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। टीम ने चेताया कि दुकानदार ने स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पॉलिथीन के इस्तेमाल से बाज आ जाएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान शाहिद, रविकांत, रविंद्र व पालिका के वसूली कर्ता मौजूद रहे।