कैराना। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के विशेष दिवस के अवसर पर रविवार को पोलिंग बूथ वीरान पड़े रहे। इस दौरान बूथों पर बीएलओ व सुपरवाइजर आवेदनकर्ताओं की ओर टकटकी लगाए बैठे रहे।
केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। कार्यक्रम के तहत रविवार को तहसील क्षेत्र के 285 बूथों पर बीएलओ द्वारा सूची में नाम शामिल करने, नाम कटवाने और नाम संशोधित कराने का कार्य किया जाना था। वहीं उक्त कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के अभाव में बूथ खाली पड़े नजर आए। तहसीलदार रणबीर सिंह ने बताया कि 23 सितंबर के बाद 7, 14 व 28 अक्तूबर को भी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी पोलिंग बूथों पर बीएलओ फार्म जमा कराएंगे।
लापरवाह बीएलओ के खिलाफ होगी कार्रवाई
शामली। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को मतदेय स्थलों पर पुनरीक्षण का कार्य हुआ। तहसीलदार शामली अभयराज पाण्डेय ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शहर के वीवी इंटर कॉलेज में बीएलओ कार्य करते मिले। जबकि बूथ संख्या 36 के बीएलओ राहुल कुमार अनुपस्थित मिले। इस लापरवाही के के चलते बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी तथा रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।