पुलिस प्रशासन के खिलाफ लखनऊ में किया प्रदर्शन
शामली। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने शामली पुलिस और प्रशासन के खिलाफ कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को लखनऊ के जीपीओ पार्क में प्रदर्शन किया और मुंडन कराया। आरोप लगाया कि उनका और उनके परिवार का उत्पीड़न हो रहा है। आशुतोष पांडेय ने कहा कि पुराने मामलों को आधार बनाकर उन्हें जिला बदर घोषित कर दिया। आरोप है कि शामली एडीएम द्वारा कोषागार के वरिष्ठ कोषाधिकारी और लिपिक सुनील के साथ गाली गलौज व मारपीट के विरोध में आवाज उठाने पर उनका उत्पीड़न किया गया। चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो 30 सितंबर को जिला शाहजहांपुर में आत्मदाह करूंगा। इस दौरान संगठन के काफी कार्यकर्ता उनके साथ रहे।