फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

कस्बा ऊन के होली हेवन पब्लिक स्कूल में पिछले एक सप्ताह से चल रहे पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। बच्चों ने पौधे रोपित किए और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया।
विज्ञापन

इको क्लब के संचालन में छात्र-छात्राओं ने आम, नीम, अशोक, जामुन, कनेर, अमरूद, नींबू, बेल, अनार, लीची आदि के 40 से अधिक पौधे रोपित किए। इको क्लब के नोडल अधिकारी अतुल विक्रम कौशिक के दिशा निर्देशन मेें चल रहे पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन के साथ साथ इको क्लब के सभी 100 विद्यार्थियों ने अपना श्रमदान किया। जिसमें मुख्य रूप से हर्ष कुमार, आशुतोष, निखिल, अभिनव, अदिति, हर्षिता, स्वाति, शिखा, शौर्य, मानव, वत्सल, अंकुर, रूद्रेश, मुकुल, निशा, वंशिका , उज्जवल, वैशाली, पायल, बादल, विनय आदि रहे। डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक ने कहा कि वृक्ष हमारे प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के मैनेजर अंकुर राणा व प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और उनके इस प्रयास की सराहाना की। मौके पर ओमकार दत्त कौशिक, लोकेंद्र कुमार, नगेंद्र, सुधीर, दीपक, सुभाषचंद, प्रियंका शर्मा, नीरज स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें