फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली बाइपास निर्माण की घोषणा का मिठाई बांटकर किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली बाईपास के निर्माण की उम्मीद जगी
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा सभा उपचुनाव के नतीजे के बाद जाम से मुक्ति के लिए दिल्ली-यमुनोत्री फोरलेन के तहत शामली बाईपास के निर्माण का जल्द कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद हो गई है। दिल्ली-यमुनोत्री, शामली, सहारनपुर मार्ग के जल्द कार्य प्रारंभ होने पर जिले के व्यापारियों व भाजपा नेताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

रविवार को शहर के सुभाष चौक कार्यालय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश के अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने अवगत कराया कि बागपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेस हाइवे को राष्ट्र को समर्पित करने के दौरान केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शामली बाईपास का निर्माण शुरू करने, दिल्ली-शामली, सहारनपुर, देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेेस वे का निर्माण शुरू करने की घोषणा का स्वागत करते हुए एकदूसरे व्यापारियों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। उन्होंने कहा कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर, यमुनोत्री मार्ग के तहत शामली बाईपास का निर्माण होने से शामली जाम से मुक्ति मिलेगी। व्यापारियों ने बताया कि शामली में जाम से मुक्ति के लिए बाईपास के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। इस मौके पर मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, अरुण संगल, संजय बिडौली, पवन गोयल, राजीव कुमार, आशुपुरी, ब्रिजेश शर्मा, राजेश कुमार, गौरव बंसल, मौजूद रहे। उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक शहर के बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर में एकत्र होकर शामली नगर बाईपास स्वीकृत होने पर व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, व मुजफ्फरनगर के शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, शहर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने प्रसन्नता जाहिर की। शामली बाईपास को विधानसभा में उठाया गया था। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर विपिन कौशिक, संगीत गोयल, अनुज गर्ग, विनीत गोयल, आदि व्यापारी मौजूद रहे। इस मौके पर बुढाना रोड के व्यापारियों ने चुनावी बहिष्कार का निर्णय वापस लिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें