फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबों के साथ गाइड बेचने वाले पुस्तक विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुस्तक विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

शामली।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को सभी पुस्तक विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि अगर कोई भी किताबों के साथ अभिभावकों को जबरन गाइड देगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नए सत्र से प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा में कक्षा 9 से 12 वी तक का एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम अनिवार्य कर दिया है, जिसके चलते 800 रुपये तक मूल्य वाली किताब को केवल 60 रुपये तक उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है। इसके बाद प्रशासन और पुस्तक विक्रेताओं की मिलीभगत से अभिभावकों की जेब पर डाका डालने की कोशिश की जा रही है। पुस्तक विक्रेता हर किताब के साथ उस विषय की गाइड भी अभिभावकों को खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं, जिसकी कीमत 400 रुपये तक है। इसके चलते माध्यमिक शिक्षा सचिव ने डीएम को पत्र लिखकर ऐसे पुस्तक विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने जनपद के सभी पुस्तक विक्रेताओं को किसी भी किताब के साथ उस विषय की गाइड दी जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जनपद के किसी भी छात्र और अभिभावक द्वारा किसी पुस्तक विक्रेता के बारे में ऐसी शिकायत की जाती है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें