फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के तीन वर्षो के कार्यो पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष के दौरान भाजपा की तरफ से जन कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार के तीन साल के कार्यकाल के दौरान चलाई गई योजनाओं का गुणगान किया। साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
रविवार को शामली में माजरा रोड स्थित बैंक्वट हाल में आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पवन तरार रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनहित में अनेक योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामजीलाल कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। विदेशों तक देश का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी सतेंद्र धीरयान और अजय संगल ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्टार्टअप इंडिया योजना, मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना और प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन के बारे में जानकारी दी। नगराध्यक्ष डाक्टर विपिन कौशिक ने भी योजनाओं का गुणगान किया। इसी दौरान विभिन्न योजनाओं के 350 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील अरोरा ने किया। इस दौरान यशपाल पंवार, पंकज कश्यप, सन्दीप नामदेव, गोपाल वर्मा, संजीव लोहान, कपिल गर्ग, सपन मित्तल, राहुल गोस्वामी, घनश्याम पारचा, डाक्टर कुमुद शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, आंचल संगल, तान्या संगल, संजय गोयल, सोमदत्त गहलोत, संजय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें