झिंझाना। बाइक सवार पशु व्यापारी से दो बाइक सवार छह युवकों ने मारपीट कर 50 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस दोनों पक्षों में मारपीट का मामला मानकर जांच कर रही है।
शुक्रवार की देर शाम उम्मीद अली निवासी गांव टपराना से बाइक द्वारा झिंझाना में पशु खरीदने आया था। पीड़ित के मुताबिक जब वह झिंझाना से वापस अपने गांव टपराना जा रहा था तो डेरी चौक कब्रिस्तान के निकट उसकी बाइक को पीछे से आए दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने उसे घेर लिया तथा मारपीट करने करते हुए उसकी जेब से पशु खरीदने के लिए रखे 50 हजार रुपये लूट लिए। घायल युवक ने तीन लोगों की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों का पशु पैठ में झगड़ा हुआ था। उन्होंने भी टपराना में मारपीट कर 90 हजार रुपये छीनने की तहरीर दी थी। ये मामला भी उसी से जुड़ा है। मामले की जांच की जा रही है।