शामली। बाईपास के लिए बैनामा कराने के लिए किसान धीरे-धीरे लौटने लगे हैं। उत्तर प्रदेश राज राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देश पर शामली बाईपास की जद में आने वाले 136 बैनामे किसान डेढ़ साल में कर चुके हैं। बनत एवं आसपास के 50 बैनामा किसानों द्वारा न कराए जाने से बाईपास का कार्य अधर में लटका पड़ा है।
दिल्ली-शामली, सहारनपुर यमुनोत्री राज मार्ग एनएच 57 के तहत शामली बाईपास की जद में बनत, सहेटा, ताजपुर सिंभालका, बलवा, शामली गांव आते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य राज मार्ग प्राधिकरण द्वारा नए सर्किल रेट से चार गुना पर किसानों की भूमि का मुआवजा देकर बैनामा गत डेढ़ साल से कराए जा रहे थे। गत छह माह पूर्व शामली बाईपास की कुल 36.6344 हेक्टेयर में से 122 बैनामे कराकर 22.9529 हेक्टेयर भूमि खरीदने का कार्य पूरा होना पाया था।
बनत, सेहटा, शामली, बलवा, सिंभालका के तीस किसानों ने शासन को शिकायत भेजकर मौजूदा सर्किल रेटो को संशोधित करने की मांग की थी। किसानों की शिकायत पर उत्तर प्रदेश राज्य राज मार्ग प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नवनीत सहगल ने डीएम सुजीत कुमार को शामली बाईपास के किसानों के सर्किल रेट की जांच कराकर संशोधित सर्किल रेट की सूची तलब की थी।
डीएम सुजीत कुमार ने शामली बाईपास की जद में आ रही भूमि के संशोधित सर्किल रेट के लिए एक समिति गठित करके पुन रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। डीएम की संशोधित सर्किल रेट पर शासन ने अपनी मुहर लगा थी। शामली बाइपास की भूमि के लिए शासन से आई संशोधित सर्किल रेट पर छह माह में चौदह बैनामे हो पाए हैं। बनत के किसान आवासीय रेट का मुआवजा तथा शामली, सेहटा, बनत व बलवा गांव के किसानों ने लिंक मार्ग का सर्किल रेट पर मुआवजा मांग रहे थे।
उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के अवर अभियंता उमादत्त शर्मा ने बताया कि नई संशोधित सर्किल रेट की सूची आने के बाद अभी तक 136 बैनामा करा लिए जाने के बाद मुआवजे की धनराशि किसानों के खातों में भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि शामली बाइपास के बैनामा कराने के लिए 11 बैनामे की किसानों की सहमति प्राप्त हो गई है। 70 प्रतिशत बैनामे की कार्रवाई पूरी हो गई है। पचास बैनामे न होने से शामली बाईपास का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।
बाईपास में आने वाली कुल भूूमि
सिंभालका- 8.0047 हे.
बलवा- 9.8379
सेहटा- 5.9384
शामली- 3.7260
बनत- 3.1274
कुल भूमि- 36.6344
गांव बैनामों की संख्याबलवा- 54सिंभालखा- 39
सेहटा- 27
शामली- 7
बनत- 9
कुल बैनामा - 136