फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई कार्यालय पर तकनीकी विद्युत कर्मियों का 48 घंटे का क्रमिक अनशन शुरू

विज्ञापन
शामली-कैराना रोड पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देते विद्युत कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए 48 घंटे का क्रमिक अनशन सोमवार से शुरू कर दिया। अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मियों ने मांगे पूरी न होने पर आगामी 29 नवंबर से जेल भरो आंदोलन शुरू करने और तीन दिसंबर से विद्युत उपकेंद्रों के कर्मचारियो को आंदोलन में शामिल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि तकनीकी कर्मियों की जायज समस्या जैसे ग्रेड-पे विसंगतियों, बिना अतार्किक सेवा बाध्यता के प्रोन्नति, एक अग्रिम इंक्रीमेट, पेट्रोल भत्ता व उत्पादन निगम में प्रोन्नति कोटा आदि की अनदेखी की जा रही है। मांगे पूरी न होने पर तीन दिसंबर से आंदोलन में विद्युत उपकेंद्रो में ड्यूटी में तैनात कर्मियों को शामिल करके आपूर्ति व्यवस्था ठप की जाएगी। इस मौके पर जनपद सचिव प्रवीण यादव, पश्चिमांचल सचिव अमित राठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश सैनी, तरुण शर्मा, शिवकुमार, राजेश कुमार, अवि कुमार,आलोक कुमार, मनमोहन गौड, ब्रिजेश कुमार, अखिलेश कुमार यादव, अकरम अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें