फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगेरू की कश्यप बस्ती में जलभराव, कई मकान गिरने की कगार पर

विज्ञापन
कांधला के गांव गंगेरू मे सडक पर जलभराव के बाद हंगामा प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। गांव गंगेरू के मोहल्ला कश्यप बस्ती में पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान न होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू ग्राम पंचायत कांधला ब्लाक में सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। इस गांव के पांच मजरे गढ़ी दौलत, गढ़ी श्याम , गढ़ी रख्खा, गढ़ी राडा और गंगेरू में करीब 22 हजार मतदाताओं के साथ 30 हजार की जनसंख्या हैं। गांव के लोग कई समस्याओं को लेकर परेशान है। गांव में इस्सोपुरटील मार्ग के समीप स्थित कश्यप बस्ती में जलभराव के हालात बने रहने के कारण लोग परेशान है। बस्ती में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है । एक तालाब बस्ती में है, जो ओवरफ्लो होने पर घरों में पानी घुस जाता है। बच्चे इस परेशानी के चलते कई-कई दिनों तक स्कूल जाने से वंचित रहते है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम से समस्या के निस्तारण की मांग की है।
बस्तीवासी नितिन कुमार ने बताया कि गोगा म्हाड़ी इस बस्ती में है। मेले के दौरान यहां पर लोगों की भीड़ जमा होती है, लेकिन बस्ती से पानी की निकासी न होने के पर्व भी गंदगी से गुजरते हुए मनाना पड़ता है। इस दौरान बस्ती में सड़क के हालात काफी बुरे हो जाते हैं।
विज्ञापन

पूर्व बीडीसी सदस्य मनोज ने बताया कि लगातार पानी सड़क पर भरा रहता है। गंदगी होने से मच्छर पैदा हो रहे है। बीमारी फैलने का भय बना रहता है। सदर विधायक तक परेशानी के हल की मांग की जा चुकी है, लेकिन क ोई सुनवाई नहीं हुई।
बस्तीवासी सिकंदर ने बताया कि जलभराव लगातार रहने से मकानों में दरारें तक आनी शुरू हो गई हैं। जिसके कारण कई मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। अधिकारी और जनप्रतिनिधि शिकायत के बाद भी मौन है।
बस्तीवासी महिला मौसीन ने बताया कि उसके घर के सामने लगातार पानी भरा रहता है। मकान गिरने के कगार पर है। गरीब के सिर की छत चली गई तो दोबारा बनाने का कोई रास्ता भी नजर नहीं आता है।
ग्राम प्रधान राशिद जंग ने बताया कि उन्हें बस्ती के लोगों की शिकायतें मिली है। वह इस समस्या के लिए गंभीर है और अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही बस्ती के लोगों की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें