फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- किसानों की जारी आरसी को वापस कराने का काम किया जाएगा- वीएम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
‘किसानों की जारी आरसी वापस कराएंगे’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरने में कार्यकर्ताओं ने मुंह पर पट्टी बांधी। साथ ही हाथों में तख्ती लेकर गन्ने का बकाया भुगतान दिलाने की मांग उठाई। धरना स्थल पर किसान नेता वीएम सिंह ने कहा कि किसान एकता के लिए सभी संगठन एकजुट हों। उन्होंने कहा कि किसानों की बिजली या राजस्व विभाग की आरसी वापस कराई जाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व विधायक पंकज मलिक ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। वहीं, शाम को किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसान यूनियन के धरने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसान हितों के लिए किसान एकता जरूरी है। उन्होंने सभी किसान संगठनों से एकता बनाए रखने का आह्वान किया। वीएम सिंह ने कहा कि जिस किसान की बिजली राजस्व आदि की आरसी जारी हो गई है। वह उसे वापस कराने का काम करेंगे। उन्होंने शामली चीनी मिल की आरसी कटने के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि आरसी कटने के बाद बकाया गन्ना भुगतान पर किसानों को ब्याज मिलेगा। उन्होंने कहा कि शामली चीनी मिल पर 83 करोड़ किसानों के बकाया होने पर 105 करोड़ रुपये की आरसी काटी गई है। किसानों को 22 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। आरसी कटने के बाद दस सदस्यीय समिति भुगतान कराएगी। समिति में पांच किसान, तीन प्रशासन व दो चीनी मिल के प्रतिनिधि शामिल होंगे। शामली चीनी मिल पर 185 करोड़ की कुल चीनी है। प्रशासन मिल की चीनी कुर्क कराकर नीलाम कराएगा। नीलामी से आने वाली धनराशि शामली गन्ना सहकारी समिति में जमा होगी। दस सदस्य समिति के हस्ताक्षर के बाद किसानों को भुगतान कराया जाएगा। इस दौरान किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक, प्रदेश महासचिव संजीव लिलौन, जिलाध्यक्ष मनोज पवार, राजेंद्र सिंह, भरत वीर, रणवीर सिंह, अमित कुमार, रोहित, नवनीत कुमार, मोनू, रविंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें