फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति तोड डाली नगर पंचायत की सडक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति तोड़ी पंचायत की सड़क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। विद्युत निगम के ठेकेदार ने बिना रोड कटिंग की अनुमति लिए नगर पंचायत की करीब पांच लाख रुपये की लागत से बनी सड़क उखाड़ दी। मौके पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने काम रुकवाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के दिल्ली सहारनपुर हाईवे के समीप स्थित श्मशान घाट को जा रहा मार्ग नगर पंचायत की ओर से कुछ दिन पूर्व ही चार लाख 70 हजार की लागत से निर्माण किया गया। नगर पंचायत अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को विद्युत निगम की ओर से सड़क पर अस्पताल के पीछे स्थित बिजलीघर के लिए हाइटेंशन लाइन बिछवाने का काम होना था। लेकिन, ठेकेदार ने बिना नगर पंचायत से एनओसी लिए ही इस सड़क को उखाड़ दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना नगर पंचायत को दी। जिसके बाद अधिशासी अधिकारी रवि यादव मौके पर पहुंचे और ठेकेदार से रोड कटिंग की एनओसी मांगी। लेकिन ठेकेदार कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। जिसके बाद ईओ ने सड़क का काम रुकवा दिया। ठेकेदार ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा रोड कटिंग का बजट काफी अधिक था। बाद में एक व्यक्ति ने मामला निपटाने के नाम पर रकम ली थी। अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि सड़क का काम रुकवा दिया गया। नगर पंचायत का जो नुकसान हुआ है। उसकी वसूली की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, चेयरमैन पति इंतजार अजीज का कहना है कि शुरूआत में ठेकेदार उनके पास आया था। उन्होंने उसे सड़क तोड़ने की अनुमति लेने के लिए नगर पंचायत भेजा।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
ईओ और सभासदों ने जाकर काम रुकवाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें