फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे दलित समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपियों को गिरफ्तार करो
विज्ञापन

बाबरी।
थाना बाबरी क्षेत्र निवासी युवतियों से छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर दलित समाज के लोगों ने रोष जताया। पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस से मुलाकात कर कार्रवाई करवाने की मांग की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को गांव निवासी दलित युवतियों के साथ गांव के ही दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी थी और विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहे थे। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ बाबरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की विवेचना सीओ थानाभवन कर रहे हैं। वहीं, सोमवार को गांव कैंडी में पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस के आवास पर पहुंचे दलित समाज के लोगों ने कहा कि इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि मामले में आरोपियों को लाभ पहुंचाने की नीयत से पुलिस ढुलमुल रवैया अपनाए हुए हैं। पूर्व विधायक ने पुलिस अधिकारियों से फोन पर वार्ता करके मामले में कार्रवाई कराने की मांग की। इस दौरान मास्टर पूरन सिंह, ओमबीर सिंह, सतीश, ब्रहमपाल, देवेंद्र, सुरेंद्र, कल्लू, रामभूल, मास्टर दीप चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें