फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी बडे़ विवाद के हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना किसी विवाद के हुआ मतदान
विज्ञापन

झिंझाना। लोकसभा उपचुनाव में क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं के अलावा कोई बड़ी घटना नही हुई है। धीमी गति से चले मतदान में झिंझाना में 61.29 प्रतिशत मतदान हुआ।
सोमवार की सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआत में ही राष्टृीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में बूथ नंबर 58 व कन्या जूनियर की बूथ संख्या 66 की ईवीएम मशीनें खराब हो गई। लगभग 45 मिनट बाद मशीनें चालू की जा सकी। गांव बेदखेड़ी के प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 130 में मशीन खराब होने के चलते आधा घंटा मतदान प्रभावित रहा है। गांव मंसूरा में मशीन पूरे एक घंटे बाद चालू हो सकी। टोडा में बूथ नंबर 17, 18,19 पर पूरे तीन घंटे मशीने बंद रहने पर मतदाताओं ने हंगामा काटा। इसके अलावा वहां मौजूद लोकदल के जिला संगठन मंत्री सनोज टोडा व भाजपा समर्थक पूर्व प्रधान लोकेंद्र के बीच फर्जी वोट डालने को लेकर आपस में मारपीट होने पर पुलिस ने दोनों को मतदान स्थल से बाहर निकाल दिया। चौसाना के गांव बल्ला माजरा में पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज के चलते छह लोग शौकीन, आकिल, आरिफ, भूरा, नफीस, पूर्व प्रधान अतुल्ला घायल हो गए। सभी घायलों ने प्राईवेट चिकित्सक के यहां अपना उपचार कराया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अनिल जैन ने बताया की झिंझाना में कुल मतदान 61.29 प्रतिशत रहा है। क्षेत्र में हल्की फुल्की घटनाओं के अलावा कोई बड़ी घटना नही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी में रोजा होने के कारण नहीं दिखा सके उत्साह
झिंझाना। भीषण गर्मी के अलावा रोजा होने के कारण मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह कम दिखाई दिया है। सुबह सात बजे से लेकर दस बजे तक तो लोग वोट डालने के लिए लाइनों में लगे दिखाई दिए, लेकिन जैसे जैसे गर्मी ने अपना रंग दिखाया मतदान स्थल सूने नजर आए। गर्मी से बचाव के लिए दो गांव मंसूरा व चौतरा के प्रधानों ने मतदाताओं को छाया दिलाने के लिए मतदान स्थल के ऊपर टेंट लगवाकर छाया का इंतजाम भी किया हुआ था। इसके बाद भी मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें