ईवीएम खराबी बनी परेशानी का सबब
चौसाना।
सोमवार को मतदान के दौरान ईवीएम खराब हो जाने व मतदाता सूची में जीवित व्यक्तियों को मृत दर्शाने की समस्या पर मतदाताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चौसाना के गढ़ीहसनपुर, चौसाना के बूथ आठ, दथेड़ा, खेड़ी खुशनाम, भड़ी, टोडा सहित कई गांवों में वीवीपैट ईवीएम के खराब हो जाने पर धूप में घंटों लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
कैराना लोकसभा में उपचुनाव को लेकर सोमवार को मतदान हुआ। भीषण गर्मी भी लोगों मतदाताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी, लेकिन ईवीएम लोगों की परेशानी का सबब बनी। सुबह व शाम के समय बूथों पर अधिक संख्या में ज्यादा मतदाता लाइनों मेे खड़े दिखाई दिए। ईवीएम चौसाना सहित गढी हसनपुर, दथेडा,खेडी खुशनाम, टोडा,भडी, खोडसमा, लव्वा,नाईनंगला नवीन सहित दर्जनों गांवों में वीवीपैट ईवीएम की खराबी भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी का सबब बना। इसके साथ ही जिजौला में फर्जी मतदान को लेकर तनातनी का माहौल रहा।