फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र- छात्राओं को मतदान करने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को मतदान करने की दिलाई शपथ
विज्ञापन

शामली।
सिल्वर बेल्स इंस्टीट्यूट फार हायर एजूकेशन के बीएड विभाग में मतदाता जागरूकता और वसंत पंचमी को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को त्योहार का महत्व बताते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

सोमवार को कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय मतदाता दिवस और वसंत पंचमी पर्व पर कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज निदेशक डाक्टर मोहन लाल गुप्ता ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने सभी बीएड छात्र-छात्राओं को मतदान और वसंत पंचमी पर्व का महत्व समझाया। वहीं, सभी को पर्व की बधाई देते हुए मतदान करने की शपथ ग्रहण कराई। निदेशक मोहनलाल ने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष होकर सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए, जिससे मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो सके। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी छात्र-छात्राएं अपना वोट जरूर बनवा लें। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने भी मतदान और वसंत पंचमी पर्व पर अपने विचार व्यक्त कर सभी को जागरूक किया। इस दौरान उपासना, पारुल, प्रिया, रुपम, विशाल, अमन, शिवानी, प्रीति, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें