फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को कुपोषण मुक्त बनाने में अधिकारी लापरवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों को कुपोषण मुक्त बनाने में अधिकारी लापरवाह
विज्ञापन

शामली। राज्य पोषण मिशन के तहत जिले के 47 गांवों को कुपोषण मुक्त बनाना है, जिन्हें अधिकारियों ने गोद लिया हुआ है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। यही वजह है कि अक्तूबर माह में जिले में कुपोषण के लाल श्रेणी वाले बच्चों की संख्या 1497 थी, जो नवंबर में बढ़कर 1670 पहुंच गई।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पोषण मिशन की समीक्षा बैठक हुई। उसमें अधिकारियों से गांव दर गांव कुपोषित बच्चों की स्थिति के बारे में चर्चा हुई। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कृषि प्रधान जिले में कुपोषण के मामले बढ़ना चिंता की बात है, लेकिन प्रयास करके उसमें सुधार लाया जा सकता है। क्योंकि कुपोषण खत्म करने के लिए परिवार के लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि वह अपने बच्चों के खानपान पर ध्यान दे सकें। उन्होंने कहा कि लाल श्रेणी में शामिल अतिकुपोषित बच्चों में से सिर्फ उन्हीं को मुजफ्फरनगर स्थित एनआरसी (बाल पोषण केंद्र) भिजवाया जाए, जो पैरों में सूजन, त्वचा सिकुड़ने अथवा अन्य बीमारी से ग्रसित हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिन गांवों को गोद लिया है, वह उन गांवों में पहुंचकर सही गणना कराएं और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग लेकर बच्चों का वजन कराने के बाद बच्चों की सेहत में सुधार के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य करें। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वहीं, समीक्षा बैठक में गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इस दौरान जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, सीएमओ डाक्टर राजकुमार सिंह, एसीएमओ डाक्टर सफल कुमार, डीपीओ साजिद मंसूरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिह्नित बच्चों की सूची में आ रहा अंतर
समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि आंगनबाड़ी की तरफ से बनाई गई जो सूची मिली है, उसमें लाल श्रेणी वाले बच्चों की संख्या ज्यादा है, जबकि गांवों में ऐसे बच्चों की संख्या कम है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी के साथ ही एएनएम से भी लाल, पीला और हरा तीनों श्रेणी के बच्चों की सूची बनवाई जाए, ताकि बच्चों की सही संख्या सामने आए।
कुपोषित में लाल श्रेणी के बच्चे
क्षेत्र अक्तूबर की संख्या नवंबर की संख्या
ऊन 366 330
कैराना 418 367
थानाभवन 215 455
शामली 248 252
कांधला 250 266
योग 1497 1670
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें