नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली। शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ बाबू सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया।
जागरूकता रैली में प्राथमिक स्कूल नंबर 1, 2 ,उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्रीन वेली जूनियर हाईस्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखे बैनर और पोस्टर लेकर कस्बे में घूमकर लोगों को किया जागरूक। जिसमें मतदान है अधिकार हमारा, जिसमें बदले नगर हमारा, सबसे पहले वोट दो, सारा काम छोड़ दो आदि नारे लगाकर जागरूक किया। जागरूकता मतदाता रैली खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से बंबा चौक, नया बाजार, पाल मार्केट, नया बस स्टैंड रोड, मोती बाजार, खरादीयान आदि मुख्य रास्तों से रैली निकाली गई। प्रधान अध्यापक राजेश कुमार, बबीता सैनी, भूप सिंह ने नारे लगाने बच्चों को पुरस्कृत किया।