फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी को लेकर व्यापारियों ने जाना समस्याओं का हल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग ने जीएसटी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। हर दिन के लिए अलग-अलग व्यापारियों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम होना है। मंगलवार को शहर के किराना, दवाई व चीनी व्यापारियों ने संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर समस्याओं का हल जाना।
विज्ञापन

मंगलवार को झिंझाना रोड स्थित वाणिज्यकर विभाग कार्यालय पर जीएसटी को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। शहर के किराना, चीनी और दवा व्यापारियों ने एक जुलाई से जीएसटी लागू होने को लेकर किस प्रकार से कार्य करना है कि जानकारी ली। सभी व्यापारियों ने अपने अंदर छिपे सवालों को वाणिज्यकर अधिकारियों से पूछते हुए उनका हल जाना। वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे व अन्य अधिकारियों ने व्यापारियों के सवालों का बड़े ही आसान तरीके से समझाते हुए जवाब दिया। उन्होंने सभी व्यापारियों को कंप्यूटर पर 16 प्रकार के कॉलम की सूचना का बिल प्रोफार्मा तैयार कराने के लिए कहा, जिनके पास कंप्यूटर नहीं है वह फिलहाल नई बिल बुक छपवा ले। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद दो माह तक किसी भी गलती में कोई पैनल्टी नहीं लगेगी। जैसे जैसे व्यवस्था प्रैक्टिकल में आएगी तो व्यवस्था में सुधार आ जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी को बिल बनाते समय ग्राहक का नाम व पूरा पता सब लिखना होगा। कुछ व्यापारियों ने स्टाक में लगे माल के विषय में भी सवाल किए। इस दौरान डीसी एपी राय, एसपी मलिक, पीडी गुप्ता, रवि कुमार वाणिज्य अधिकारी और व्यापारियों में सचिन बंसल, संजीव, नितीश, सतीश, राजीव, रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें