फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बदलने से बसपा में हुई बगावत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बदले जाने से पार्टी में बगावत मुखर हो गई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए शामली और थानाभवन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों ने अपनी पूरी कमेटी सहित इस्तीफा दे दिया है। उनका आरोप है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले को जिलाध्यक्ष बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बहुजन समाज पार्टी की सोमवार को मुजफ्फरनगर में बैठक हुई थी। इसी दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राइन सहित अन्य पदाधिकारियों ने शामली जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम को हटाकर सुनील जाटव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। बसपा कार्यकर्ताओं में सुनील जाटव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलने पर विरोधी स्वर मुखर हो गए। उधर, मंगलवार को बसपा के शामली विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष लोकेंद्र खेड़ी और थानाभवन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामकुमार ने जारी बयान में कहा कि जिन लोगों ने हमेशा ही पार्टी विरोधी कार्य किया, उन्हें किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि सुनील जाटव को जिलाध्यक्ष बनाने से पार्टी कार्यकर्ता आहत हैं, जिसके चलते वह अपनी कमेटियों सहित पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। इस्तीफा देने वालों में लोकेंद्र खेडी, रामकुमार, सचिन वाल्मीकि, पप्पू चौधरी, रवि मलिक लांक, अजब सिंह सैनी और शोएब खान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमेशा पार्टी का रहा वफादार : सुनील जाटव
बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील जाटव का कहना है कि उन्होंने हमेशा ही पार्टी हित में पूरी वफादारी से कार्य किया। पार्टी पदाधिकारियों ने जो जिम्मेदारी दी, उसे बखूबी निभाया। विधानसभा चुनाव में अलीगढ़ में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने के लिए गए। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। इस्तीफा देने वालों के पास यदि इन आरोपों का कोई ठोस सबूत है, तो उसे दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें