फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदनलाल इंटर कॉलेज के मैनेजर के छीने वितीय अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला स्थित चंदनलाल नेशनल इंटर कॉलेज के मैनेजर के वित्तीय अधिकार छीन लिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मैनेजर के कार्य में खामियां मिलने पर यह निर्णय लिया गया है। उनके स्थान पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के शामली के लेखाधिकारी राजेंद्र कौशिक को चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि कांधला के चंदनलाल नेशनल इंटर कॉलेज में शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा था। शिक्षक चतरपाल सिंह को जबरदस्ती 60 वर्ष की आयु में ही सेवानिवृत कर दी गई। इस संबंध में शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं। इसके संबंध में कॉलेज मैनेजर मिलिंद अग्रवाल को नोटिस भी दिया गया था। मैनेजर ने उसका संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके चलते कॉलेज का एकाकी परिचालन किया गया है। इसके साथ ही मैनेजर के कार्यों में खामियां मिलने पर उनके वित्तीय अधिकार छीन लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में शिक्षकों के मानदेय व अन्य व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए वित्तीय लेखाधिकारी माध्यमिक राजेंद्र कौशिक को चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें