फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत जिले से लगी सीमा पर मिले 41 पिलर, बाकी हो गए गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत जिले से लगी सीमा पर मिले 41 पिलर, बाकी हो गए गायब
विज्ञापन

कैराना (शामली)। दशकों से चले आ रहे हरियाणा-यूपी सीमा विवाद के समाधान के लिए कैराना तहसील प्रशासन ने हरियाणा के जिला पानीपत से लगती सीमा पर पिलर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। सर्वे के दौरान करीब 150 पिलर में से 41 पिलर सही हालत में पाए गए। हरियाणा के जिला पानीपत प्रशासन से रिपोर्ट आने के बाद ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार की जाएगी। करनाल जिले की सीमा का सर्वे कुछ दिन बाद शुरू होगा।
विज्ञापन

पिछले माह जिला बागपत में सोनीपत, पानीपत व करनाल के अलावा शामली व बागपत जिले के अधिकारियों की बैठक के बाद सीमा पर दोनों प्रदेशों के अधिकारियों द्वारा पिलर का सर्वे करके ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार करने पर सहमति बनी थी। जिला शामली के 16 गांव हरियाणा के जिला पानीपत व करनाल से सटे हैं। 25 नवंबर को एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा द्वारा जिला पानीपत से लगती सीमा पर पिलर सर्वे के लिए नायब तहसीलदार कोमिंद्र गुप्ता के नेतृत्व में सर्वे टीम का गठन किया गया था। टीम ने जिला पानीपत से लगती यूपी की सीमा पर दीक्षित आयोग के दौरान 1974 में लगे पिलर के सर्वे का कार्य पूरा करके रिपोर्ट तैयार कर ली है। एसडीएम ने बताया कि पानीपत जिले की सीमा पर करीब 150 पिलर लगे थे। सर्वे के दौरान 41 पिलर सही हालत में मिले। बाकी पिलर विलुप्त हो गए। पानीपत प्रशासन की रिपोर्ट आने के बाद ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें