फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 एमएम हुई बारिश, रात भर ठप रही विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
शामली करोडी मार्ग पर टूटी सड़क पर भरा पानी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
41 एमएम हुई बारिश, रात भर ठप रही विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार पूरी रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। ग्रामीण क्षेत्रों मे शनिवार दोपहर बाद तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
शुक्रवार रात साढ़े दस बजे से तेज हवाओं के साथ पूरी रात बारिश हुई। काफी देर तक ओलावृष्टि भी हुई। शनिवार को सुबह बूंदाबांदी होने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। तेज हवाओं से गन्ना, गेहूं, सरसों, जेई और आलू की फसल को नुकसान हुआ है। बूंदाबांदी के बाद करीब दस बजे हल्की धूप निकली। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया। सुबह 23 किमी की रफ्तार से हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। पूर्वी यमुना नहर के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार चौधरी ने बताया कि शुक्रवार रात से लेकर शनिवार की सुबह तक 41 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. यूपी शाही के मुताबिक अगले चार दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ-बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर बंद की गई विद्युत आपूर्ति
तेज हवाओं और बारिश के साथ जिले में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार दोपहर बाद तक बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी ब्रह्मपाल सिंह के मुताबिक शुक्रवार की देर रात्रि तेज हवा और बारिश के चलते ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति एहतियात के तौर पर बंद कर दी गई थी। शनिवार दोपहर तक शहरी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। शनिवार को दोपहर बाद ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें