शामली। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन अध्यक्ष पद के 40 और सभासद पदों के लिए 433 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं, कैराना नगर पालिका सभासद पद के लिए छह और नगर पंचायत जलालाबाद के वार्ड सभासद पद के पांच नामांकन पत्र जमा भी कराए गए।
तीन दिन के भीतर जिले के समस्त 10 नगर निकायों में अध्यक्ष के 10 पदों के सापेक्ष 104 और वार्ड सभासद के 170 पदों के सापेक्ष 846 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं।
अभी तक सिर्फ नगर पंचायत एलम से ही अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र जमा हुआ है। तीसरे दिन कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन पत्र खरीदने के लिए नेताओं की भीड़ लगी रही। शामली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए रजनी और अंजना बंसल ने नामांकन पत्र खरीदा। सभासद के लिए 36 नामांकन पत्र खरीदे गए।झ्र
नगर पंचायत जलालाबाद अध्यक्ष पद के लिए संतराम, सुशील कुमार, भूरी, अब्दुल गफ्फार व उनकी पत्नी रुखसाना, नदीम अहमद, रईस अहमद, कमरजहां, धर्मवीर और कुसुम ने नामांकन पत्र खरीदे है, जबकि वार्ड सभासद पद के लिए 28 नामांकन पत्र खरीदे गए है। वहीं, जलालाबाद नगर पंचायत के वार्ड दो से साजिद, दीपक व कमलेश तथा वार्ड चार से सदस्य पद के लिए शमीम और आस मोहम्मद ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
बनत नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन वजाहत खान, सुुुरेशपाल और सुमन पत्नी प्रवीण कुमार ने नामांकन पत्र खरीदे। वार्ड सभासद पद के
लिए 12 नामांकन पत्र खरीद गए हैं। एलम नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए चंद्रप्रभा और संगीता ने नामांकन पत्र खरीदा। सभासद पद के लिए दो नामांकन पत्र खरीदे गए।
थानाभवन नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने अपनी पत्नी अंजली शर्मा, समीरा अंजुम और कुलसुम ने अध्यक्ष पद के लिए डबल सेट नामांकन पत्र खरीदा। जबकि वार्ड सभासद के लिए 27 नामांकन पत्र खरीदे गए।
उधर, झिंझाना में तहसील ऊन में मंगलवार को नगर पंचायत ऊन अध्यक्ष पद के लिए सतेंद्र निर्दलीय और बसपा नेता कुलदीप सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा, जबकि वार्ड सभासद के लिए 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नगर पंचायत झिंझाना के अध्यक्ष पद के लिए नौशाद कुरैशी, दिलशाद कुरैशी, खुर्शीद आलम और कय्यूम ने दो नामांकन पत्र खरीदे।
जिले में तीन दिन के नामांकन पत्रों की बिक्री
तारीख अध्यक्ष सभासद
29 अक्तूबर 27 127
30 अक्तूबर 37 286
31 अक्तूबर 40 433
योग 104 846
मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री
निकाय अध्यक्ष सभासद
शामली 2 36
कैराना 7 62
कांधला 5 217
थानाभवन 4 27
जलालाबाद 11 28
बनत 2 12
एलम 2 2
ऊन 2 10
झिंझाना 5 24
गढ़ीपुख्ता 0 15
पालिका में एनओसी लेने वालों की लगी भीड़
शामली। नगर निकाय चुनाव में नामांकन भरने के लिए पालिका से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना जरूरी होता है। इसी कारण कई दिन से नगर पालिका शामली में अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।
जनपद में पहले चरण में 22 नवंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चेयरमैन और वार्ड सभासद पद के प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा कराने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी कराने में लगे हुए हैं। छह नवंबर तक नामांकन पत्र जमा होने हैं। इसके चलते काफी लोग अभी तक हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और अन्य मद की बकायादारी के संबंध में नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने में जुटे हुए हैं। मंगलवार को भी अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने वालों की भीड़ नगर पालिका कार्यालय में लगी रही। पालिका की तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के लिए प्रार्थना पत्र लिया जा रहा है, उस पर एक दिन बाद एनओसी दी जा रही हैं।