चौसाना। पुलिस ने कस्बे के एक मकान पर दबिश देकर करीब 40 किलो मांस बरामद किया है। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित पशु के अवशेष और वध करने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने मौके से दंपत्ति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
मोहल्ला कुरैशियान में पुलिस को एक मकान में प्रतिबंधित पशु होने की सूचना मिली। पुलिस ने रिफाकत के मकान पर छापा मारा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौके से करीब 40 किलो प्रतिबंधित मांस और अवशेष आदि के अलावा कुल्हाड़ी, रस्सी, हथोड़ा, तराजू, बरामद हुए। रिफाकत और उसकी पत्नी साजिदा को पकड़ लिया। साजिदा ने पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए रिश्तेदारी में आना बताया था, लेकिन जांच में उसका झूठ सामने आ गया। इसके बाद पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया।