फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में 12 लोगों में हेपेटाइटिस सी पॉजिटिव आया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप में 12 लोगों में हेपेटाइटिस सी पॉजिटीव आया
विज्ञापन

कैराना। आर्यपुरी देहात में ग्राम प्रधान के पति द्वारा हेपेटाइटिस सी व बी की निशुल्क जांच के लिए कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान 65 ग्रामीणों के रक्त की जांच की गई, जिसमें से 12 मामले पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

बुधवार को आर्यपुरी देहात में ग्राम प्रधान के पति सत्तार हसन और प्रधान प्रतिनिधि शहजाद द्वारा गांव में कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें एक फिजियोथैरेपी क्लीनिक के डाक्टर तस्सवर व लैब टेक्निीशियन दिलशेर चौधरी ने जांच किट के द्वारा 65 ग्रामीणों की हेपेटाइटिस सी और बी की जांच की। डाक्टर तस्सवर ने बताया कि जांच में 65 में 12 ग्रामीणों में हेपेटाइटिस सी पाजीटिव पाया गया। ग्राम प्रधानपति सत्तार हसन ने बताया कि गांव में पानी की बड़ी टंकी नहीं है। गांव के हैंडपंपों का पानी दूषित है। इस कारण गांव में हेपेटाइटिस सी के मरीज बढ़ रहे हैं। इस संबंध में कैराना सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि यह मामला जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा है तो गांव में कैंप लगाकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें