फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 दिन की शहनाई, 4 माह वेटिंग

Wed, 06 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
marrige - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। इस माह सिर्फ चार दिन ही शादी समारोहों में शहनाईयां बजेंगी। इन दिनों के बाद फिर चार महीने तक इसके लिए इंतजार करना होगा। इन चार दिनों के लिए अभी से ही विवाह मंडप, घोड़ी, बैंडबाजे और कार-बसों की बुकिंग हो चुकी है।  
विज्ञापन


दो मई को सवा दो माह के लिए शुक्र ग्रह अस्त होने के बाद शादी, विवाह का मुहूर्त बंद हो गया था। पंडितों के अनुसार शुक्र ग्रह आठ           जुलाई की शाम साढ़े सात बजे उदय होगा। इस बीच 10 से 13 जुलाई तक मात्र चार दिन विवाह शादी के लिए शुभ मुहूर्त हैं। 

शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित कुशलानंद जोशी का कहना है कि शुक्र ग्रह का उदय होने के बाद शुक्रवार-शनिवार को शादी विवाह का लगन शुभ नहीं माना गया है। 10, 11, 12, 13 जुलाई को विवाह शादी का शुभ मुहूर्त माना गया है। 13 जुलाई को नवमी होने से शुभ मुहूर्त की अंतिम तिथि मानी गई है। नवमी भूढलिया के बाद चार माह तक कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। चार नवंबर को फिस से शुभ मुहूर्त होंगे। 
विज्ञापन


28 नवंबर और तीन दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक शादी विवाह की शहनाई बज सकेंगी। उधर, शहर के करनाल रोड स्थित एमएस फार्म के स्वामी अभिनव निर्वाल ने बताया कि 10 जुलाई से लेकर 14 जुलाई और उसके बाद चार नवंबर से लेकर 28 नवंबर और तीन दिसंबर से 15 दिसंबर तक शादी-विवाह की बुकिंग हो चुुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें