शामली। पहाड़ों पर बारिश बंद होने के बाद पिछले चार दिनों तक उफान के बाद यमुना धीरे- धीरे शांत होने लगी है।
शुक्रवार को पहाड़ों पर बारिश होने के बाद यमुना का जल स्तर बढ़ने लगा था। अधिकतम यमुना में 43 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। पिछले दो दिनों से यमुना का जलस्तर 1300 क्यूसेक पर स्थिर हो गया है। सोमवार को रात्रि दस बजे कैराना यमुना का जलस्तर 229.10 मीटर पर पहुंच गया था।
मंगलवार की मध्य रात्रि जलस्तर गिरना शुरू हो गया था। मंगलवार की शाम चार बजे यमुना का जलस्तर 228.60 मीटर दर्ज किया गया है। हथिनीकुंड- ताजेवाला बैराज से बताया गया कि यमुना के जलस्तर में कमी आ रही है। ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता केपी सिंह ने बताया कि यमुना का जलस्तर गिरने के बाद तटबंधों का कटान शुरू हो जाएगा।