शामली। शामली- थानाभवन विधानसभा बीएलओ व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान 37 बीएलओ गैरहाजिर रहे। विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण की विशेष तिथियां 19 अक्तूबर, 22 व 23 अक्तूबर व 16 नवंबर को आयोजित की गई। जिसमें एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष के होने वाले नए मतदाताओं को फार्म छह देकर नए वोट बनवाएंगे।
शनिवार को हनुमान धाम अग्रसेन बारात घर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीएलओ-सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान 458 बीएओ में से 421 बीएलओ मौजूद रहे। एसडीएम सदर एमपीसिंह, तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल ने बीएलओ-सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया। 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले नए मतदाता व शादी होकर आई नई दुल्हन के वोट बनवाने के लिए फार्म छह बनवाने, गांव छोड़कर चले गए लोगों के मतदाताओं के वोट काटने के लिए बीएलओ को समझाया गया।
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में सांसद-विधायक, नगर पंचायत-नगर पालिकाओं के चेयरमैन की मतदाता सूची का अवलोकन करके गलती न होने दी जाए।