शामली। सीबीएसई में इंटर की फिजिक्स विषय की परीक्षा बुधवार को आयोजित हुई। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित हुई। जिसमेें 1243 बच्चों में से 35 ने परीक्षा छोड़ दी।
बुधवार को फिजिक्स विषय की बोर्ड परीक्षा जनपद में पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। चार परीक्षा केंद्र शामली व एक परीक्षा केंद्र थानाभवन में रहा। सभी केंद्रों पर 1243 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी थी, जिसमें से सभी केंद्रों पर 35 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी। सबसे ज्यादा 430 बच्चों ने सिल्वर बेल्स स्कूल में परीक्षा दी।
सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण व्यवस्था के साथ परीक्षा आयोजित हुई। सिल्वर बेल्स के प्रधानाचार्य एके गोयल व सरती देवी राजाराम की प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने बताया कि सिल्वर में बेल्स में 430 बच्चों में से दो रेगूलर बच्चों ने परीक्षा छोड़ी, सरती देवी में 267 में से एक रेगूलर व 17 प्राइवेट ने, बीएसएम में 186 में से चार रेगूलर, मदरलैंड में 208 में से तीन रेगूलर व चार प्राइवेट और अर्पण थानाभवन में 152 में से चार बच्चों ने फिजिक्स की परीक्षा छोड़ी। बृहस्पतिवार को इंटर कॉमर्स में बिजनेस स्टडी की परीक्षा होगी। जिसके बाद सोमवार को इंटर की गणित की परीक्षा होगी।