कैराना(ब्यूरो)। आने वाली दो अप्रैल को कस्बे के तीतरवाड़ा रोड पर एक विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अन्य प्रदेशों के पहलवान भाग लेंगे। दंगल के दौरान जीतने वाले पहलवानों को लाखों के इनाम दिए जाएंगे।
फेतहा पहलवान व नसीम पहलवान ने बताया कि दो अप्रैल को कस्बे के तीतरवाड़ा रोड पर विशाल दंगल होगा। जिसमें पहली कुश्ती का ईनाम ढाई लाख, दूसरी कुश्ती का ईनाम दो लाख और तीसरी कुश्ती का ईनाम डेढ़ लाख रुपये होगा। दंगल में अब्दुल गनी भारत केसरी मलेर कोटला के साथ बिरजू भारत केसरी सोनीपत की कुश्ती होगी।
इसके अलावा मौसम खतरी सोनीपत, हरकेस खली भारत कैसरी, कपिल पहलवान गुरू हनुमान अखाड़ा दिल्ली, संदीप पहलवान धुपछडी पंजाब, सुफियान पहलवान, घोल्लू पहलवान, सलमान पहलवान आदि भाग लेंगे।