फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार स्थानों से 35 क्विंटल पॉलिथीन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एसडीएम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाते हुए चार स्थानों से करीब साढ़े 35 क्विंटल पॉलिथीन बरामद की। इस मामले में दो लोगों से 25-25 हजार का जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह एसडीएम मणि अरोरा और कोतवाली प्रभारी ने सब्जी मंडी में पॉलिथीन आने की सूचना पर पहुंचे।अनीस निवासी मोहल्ला इकरामपुरा के गोदाम से एक क्विंटल 80 किलो पॉलिथीन बरामद हुई। पुलिस ने अनीस को पकड़ लिया। मोहल्ला गुंबद में एक मकान से बड़ी मात्रा में पॉलिथीन बरामद करते हुए मनीष उर्फ सोनू को पकड़ लिया। टीम ने मनीष के आलदरम्यान और बेगमपुरा में स्थित पॉलिथीन के दो गोदामों पर जांचकर जांच की। आलदरम्यान में गोदाम की चाबी नहीं मिलने पर गोदाम का ताला तोड़कर खोला गया। दोनों ही गोदामों पर भारी मात्रा में पॉलिथीन बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मनीष उर्फ सोनू निवासी मोहल्ला गुंबद के मकान और दो अन्य गोदामों से करीब 33 क्विंटल 75 किलो और अनीस निवासी इकरामपुरा के गोदाम से एक क्विंटल 80 किलो पॉलिथीन जब्त की गई। पॉलिथीन सप्लाई करने वाले मनीष उर्फ सोनू निवासी मोहल्ला गुंबद और अनीस निवासी मोहल्ला इकरामपुरा से 25-25 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। एसडीएम ने कहा कि पॉलीथिन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें