फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी रोगी की खोज में गई टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव गंगेरू में टीबी रोगी खोज अभियान के लिए पहुंची टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर बैरंग लौटा दिया। भ्रमित हुए ग्रामीणों ने कहा कि एनआरसी और सीएए के बारे में उनसे जानकारी जुटाई जा रही है। टीम ने ग्रामीणों को समझाने के प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गंगेरू गांव में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय टीबी खोज अभियान के अंतर्गत जांच करने गई थी। ग्रामीणों के अनुसार टीम परिवार के मुखिया और उसका मोबाइल नंबर के साथ ही अन्य परिवार के लोगों के नाम और पूर्वजों के बारे में टीम की बीमारी का नाम लेकर जानकारी ले रहे थे। ग्रामीण इस्लाम, रहबर, सराफत, यामीन, रफाकत ने बताया कि जब टीम मोहल्ला सादात पट्टी पहुंची तो मोहल्ले के लोगों ने टीम के सवालों को सुनकर संदेह जताया कि संभवत: ये टीम उनसे एनआरसी और सीएए को लेकर इतनी जानकारी ले रही है। एक के बाद सभी ग्रामीणों ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। टीम के सदस्यों ने उन्हें समझाया कि जानकारी इसलिए जुटाई जा रही है कि पता चल सके कि उनके पूर्वजों को तो ये बीमारी नहीं थी लेेकिन ग्रामीण समझने को तैयार नहीं थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डाक्टर बिजेंद्र सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में टीबी रोगी खोज अभियान के लिए गई थी। ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन जानकारी नहीं दी। ग्रामीणों को फिर से समझाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव गंगेरू में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान में लगी टीम का ग्रामीणों द्वारा विरोध करने की जानकारी मिली है। ग्राम प्रधान को साथ लेकर ग्रामीणों को समझाया जाएगा कि एक टीबी का रोगी होने से आसपास के 100 लोगों में फैल सकती है। इस बीमारी से होने वाले नुकसान के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। - डा. संजय भटनागर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें