टीबी रोगी खोजो अभियान में 34 नए मरीज मिले
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए सक्रिय टीबी रोगी खोजो अभियान में 34 नए टीबी के मरीज मिले हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि नए मिले मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है।
शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में आठ अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक सक्रिय टीबी खोजो अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 55 टीमें गठित की गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में करीब 27 हजार घरों तक पहुंचकर टीबी रोगी खोजने का लक्ष्य निर्धारित किया था। जनपद में कैराना क्षेत्र के बिडौली, एसीएमओ डॉ. सफल कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत टीमों ने घर-घर जाकर टीबी के संभावित रोगियों की जांच कर सेंपल लिए थे। इस दौरान करीब 940 सेंपल लेकर जांच कराई गई, जिनमें 34 मरीज टीबी के पाए गए। नए टीबी रोगियों का उपचार शुरू कर दिया गया है।