फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बरनावी व बधेव के जंगल से 325 लीटर कच्ची शराब पकड़ी

Mon, 25 Sep 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आबकारी विभाग की टीम ने कैराना और झिंझाना थानाक्षेत्र के कई गांवों में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर दबिश दी। टीम ने बधेव के जंगल से दस लीटर कच्ची शराब, बरनावी के जंगल से 15 लीटर कच्ची शराब को जब्त किया और वहां 300 लीटर लहन को बरामद कर नष्ट कराया। टीम ने एक महिला को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


रविवार को जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह को सूचना मिली कि कैराना और गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के कई गांवों के जंगल में कुछ शराब तस्कर कच्ची शराब बना रहे हैं। आबकारी निरीक्षक शामली अशोक कुमार, कैराना आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र गौतम ने पुलिस के साथ दबिश दी। बधेव गांव में एक मकान से दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। इसके बाद टीम बरनावी के जंगल में पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते हुए शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। बरनावी के जंगल से 15 लीटर कच्ची शराब को जब्त कर लिया और 300 लीटर तैयार लहन को मौके पर नष्ट किया गया। उसके बाद कैराना बॉर्डर पर पहुंचे और वहां हरियाणा से आने वाले वाहनों की चेकिंग की गई, लेकिन वाहनों में कुछ हाथ नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें