जलालाबाद। कस्बे में सड़क पर आवारा गोवंश भिड़ गए, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। इससे दुकानदारों का सामान भी बिखर गया।
जलालाबाद में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर दो सांड़ आपस में भिड़ गए। दो सांड़ों की भिड़ंत में राहगीर बाल-बाल बचे। इस दौरान हाईवे पर अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। करीब 30 मिनट तक सांड़ों का संघर्ष चलता रहा। सांड़ हाईवे से बाजार की तरफ बढ़ गए। जहां दुकानदारों का सामान भी बिखर गया। इससे वहां जाम की स्थिति बन गई। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर मलिक ने बताया की नगर पंचायत कर्मियों द्वारा टीम बनाकर बेसहारा पशुओं को गोशाला भिजवाया जा रहा है। जल्द ही कस्बे में बचे हुए पशुओं को भी पकड़कर गोशाला भेजा जाएगा। संवाद