शामली/बाबरी। प्रशासन ने सालों से कब्जाई गई चारागाह की भूमि शनिवार को कब्जा मुक्त करा दिया। कब्जा मुक्त कराने के दौरान एसडीएम तथा राजस्व
अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
बंतीखेड़ा के मजरा गामडी में प्रदेश सरकार की करीब 150 बीघा जमीन पर कब्जा है। इसी के चलते प्रशासन द्वारा इस भूमि पर कब्जा करने वालों का चिह्नीकरण प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है।
शुक्रवार को इसी कड़ी में एसडीएम शामली एमपी सिंह, कानूनगो नकली सिंह, लेखपाल देवानंद, लेखपाल रविंद्र कुमार, लेखपाल विनोद कुमार तथा थानाध्यक्ष बाबरी समय सिंह मय फ़ोर्स के साथ मजरा गामडी में पहुंचे। टीम ने वहां ग्राम प्रधान लोकेंद्र वर्मा की मौजूदगी में कब्जा हटाओ अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक टीम ने वहां पर लोगों द्वारा कब्जाई गई सरकार 32 बीघा भमि को कब्जा मुक्त कराया। इस जमीन पर पिछले कई सालों से दबंग कब्जा करके फसल की बुवाई कर रहे थे। इसी दौरान प्रशासन ने सरकारी जमीन पर की गई बुआई की जुताई करा दी। वहीं, इसके अलावा एसडीएम एमपी सिंह ने बताया कि गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।