फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल सरंक्षण आज महत्वपूर्ण समस्या, जिला विज्ञान क्लब की ओर से जल बचाओ कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और जिला विज्ञान क्लब की ओर से जल बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें माडल, भाषण, निबंध, पोस्टर प्रदर्शन और चार्ट मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं हुईं। एनसीआरटी क्षेत्र में कृषि मंत्रालय बोर्ड डायरेक्टर के सदस्य ठाकुर धर्मपाल सिंह ने कहा कि जल संरक्षण आज महत्वपूूर्ण समस्या है। जल बचाव के लिए नई पीढ़ी को जागरूक करने की आवश्यकता है।
शुक्रवार को कसेरवाकलां में सर्वोदय कान्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि में कृषि मंत्रालय में बोर्ड आफ डायरेक्टर सदस्य ठाकुर धर्मपाल सिंह, विद्यालय के चेयरमैन, रामपाल सिंह, प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह, समन्वयक वीके गुलाटी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जल संरक्षण आज की समस्या है, ऐसा कार्यक्रम जो आने वाली पीढ़ी को जागरूक करें इसकी आवश्यकता है। जल ही जीव और वन है। अर्थात जल से ही मानव, जीव व वनस्पति है, तभी कहते है जल ही जीवन है। जल बचाओ कार्यक्रम में माडल, भाषण, निबंध, पोस्टर प्रदर्शन व चार्ट मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर प्रतिभागियों के लिए एक मेडिकल कैंप भी लगाया गया। नेत्र व दांत का चेकअप के साथ-साथ ब्लड ग्रुप की जांच भी की गई। नेत्र की जांच किरण नेत्रालय के डॉक्टर रोहताश जागलान, डॉ. शुभम, दांत का चेकअप डॉ. रीति गुलाटी, डॉ. विजय वर्मा तथा ब्लड ग्रुप की जांच, डॉ. आकाश वर्मा, प्रदीप कुमार ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में राजेश, पूजा देशवाल, दिपांशी, गीता, निहारिका, संगीता, अनीता, शिवानी, निधि, कपिल, विकास रहे। कार्यक्रम में विद्यालयों के 279 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल प्रदर्शनी में नदीम और भाषण में प्राची अव्वल
जल बचाओ कार्यक्रम में माडल प्रदर्शनी में सर्वोदय कान्वेंट स्कूल के नदीम प्रथम, आशु द्वितीय और लक्ष्य तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्राची प्रथम, रक्षीता द्वितीय व मयंक तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में अंजली प्रथम, पलक द्वितीय व तनु तृतीय, पोस्टर प्रदर्शनी में आंचल प्रथम, लवी द्वितीय व मोनिका तृतीय, व चार्ट मेकिंग में अर्पित प्रथम, विशाल द्वितीय, सुहानी तृतीय रहे। अतिथि की ओर सभी प्रथम रहे विजेताओं को 1000 रुपये, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को स्कूल बैग, ट्राफी, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिखर गोयल, डायरेक्टर रॉक गोल्ड शामली, रामकिशन, धर्मेंद्र, अजय, हरीश, प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह, शुभम देशवाल, दीप्ति, किरण, अनुराधा, पारूल, वीके गुलाटी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें