फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड की जानकारी न देने पर लिपिक- लेखपाल को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकार्ड की जानकारी नहीं देने पर लिपिक- लेखपाल को लगाई फटकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। डीएम अखिलेश सिंह ने बनत नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान काफी खामियां मिली। डीएम को रिकार्ड की जानकारी न दिए जाने पर लेखपाल को फटकार लगाई। कार्य में लापरवाही करने में कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध कब्जाधारकों की भूमि पर ट्रैक्टर चलाकर जुताई कराकर भूमि को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम अखिलेश सिंह ने बनत नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में उपस्थित पूरे रिकार्ड की गहनता से जांच की। इस दौरान रिकार्ड दुरुस्त न पाए जाने पर उसने वहां पर तैनात बाबू व लेखपाल को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने लेखपाल कुमारी छाया को नगर पंचायत की भूमि से अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जाधारकों के ही ट्रैक्टर से भूमि पर जुताई कराकर भूमि को खाली कराया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जाधारकों को बेदखल कर उनके खिलाफ कल ही कार्रवाई करें, अगर ऐसा नहीं किया गया तो संबंधित लेखपाल व कानूनगो पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने लेखपाल व कानूनगो से जानकारी मांगी कि कितनी भूमि पर अवैध कब्जा है, लेखपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 200 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा है। जिलाधिकारी ने कहा कि क्या कभी इस संबंध में शिकायत नहीं आई, तो लेखपाल संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। इस पर लेखपाल को उन्होंने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर रविवार को ही भूमि से अवैध कब्जे हटकर कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को वे स्वयं निगरानी में अवैध कब्जों को हटवाने का कार्य कराएंगे। इस दौरान उन्होंने अवैध कब्जों की लेखपाल कुमारी छाया से सुबह तक सूची तलब की है। इस दौरान उन्होंने चारागाह की भूमि पर आवारा पशुओं के लिए चारा उगाने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत ईओ रवि यादव को निर्देश देते हुए कहा कि गीला व सुखा कूड़ा अलग-अलग डंपिंग कर निस्तारित किया जाए। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन राजीव कुमार ने जिलाधिकारी से खाली पडे़ खेल के मैदान में स्टेडियम बनवाने की मांग की। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने गोशाला बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें