काव्य प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
कैराना। प्राइमरी स्कूल मोहम्मदपुर राई में आयोजित काव्य प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। शनिवार को मोहम्मदपुर राई स्थित प्राइमरी स्कूल में काव्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने कविता प्रस्तुत कीं। प्रतियोगिता में शहनुमा ने प्रथम, नसरीन ने द्वितीय और नाजिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुशर्रफ, मोहम्मद शहजाद, सलीमुद्दीन और सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
पुस्तकें पाकर खिले बच्चे के चेहरे
कैराना। कृष्णा प्राइमरी पाठशाला में प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई पुस्तकें वितरित की गई। शनिवार को कृष्णा प्राइमरी पाठशाला कैराना में पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका के सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित कीं। वहीं, सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।