फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 156 छात्रों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शामली रोड पर प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में मंगलवार को एक दिवसीय प्रथम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेलेे में 160 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराए, जिनमें से 156 छात्रों का चयन किया गया।
विज्ञापन

एम पावर प्रगति की ओर से संचालित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में आयोजित रोजगार मेले में मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री मृगांका सिंह पहुंची। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राएं एक दिन उन्नति करके देशभर में कैराना का नाम रोशन करेंगे। आज के दौर में चुनौतियां बहुत बढ़ गई है, जिसमें छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम और मेहनत के साथ अपनी शिक्षा एवं प्रशिक्षण पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कैराना का अतीत भय से जुड़ा हो सकता है, लेकिन छात्र देश का भविष्य हैं। हाजी नसीम ने कहा कि कैराना का नाम ऐसे आता है, जैसे कोई गैंगस्टर आ गया हो, लेकिन हमारे छात्र छात्राएं देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेत्री ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, केंद्र प्रबंधक प्रवीण शर्मा ने बताया कि केंद्र में विभिन्न कंपनी की तरफ से प्रतिनिधि पहुंचे। रोजगार मेले में 160 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराए, जिनमें 156 छात्रों का कैंपस में सेलेक्शन हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें