फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 सितंबर से किसान क्रांति यात्रा निकालेगी भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
23 सितंबर से किसान क्रांति यात्रा निकालेगी भाकियू
विज्ञापन

थानाभवन7
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने किसान क्रांति यात्रा निकालेगी। बुधवार को यात्रा के संबंध में क्षेत्र के गांव भैंसानी में आयोजित बैठक में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने अधिक से अधिक किसानों से यात्रा में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट ने 2006 में किसानों की स्थिति को देश के सामने रखा था। रिपोर्ट में कहा गया था कि देश में किसानों की हालत खस्ता है, उन्हें फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। रिपोर्ट में गरीब किसानों को सरकारी भूमि आवंटित की जाए, जिससे कि वह इस भूमि पर खेती कर सके। सरकार को किसानों की आत्महत्या के संदर्भ में गहनता से विचार करते हुए इसका स्थायी समाधान निकाला जाए। सरकार द्वारा तय किए जाने वाले फसलों के न्यूनतम दाम में लागत को मिलाकर 50 फीसद की वृद्धि की जाए। फसलों की बेहतर सिंचाई के लिए बारिश के पानी के इस्तेमाल की खातिर उचित योजना बनाई जाए। फसलों का नुकसान होने पर किसानों को उसका उचित मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा रिपोर्ट में किसानों की कई समस्याओं को रखते हुए उनके समाधान करने को कहा था, लेकिन सरकार ने इस रिपोर्ट पर कोई ध्यान नहीं दिया है, यही वजह है कि आज भी किसानों की हालत खस्ता है। इसी रिपोर्ट को लागू कराने के लिए भाकियू ने जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में भाकियू की ओर से 23 सितंबर से किसान क्रांति यात्रा की शुरुआत हरिद्वार से की जाएगी, यात्रा कई जिलों व राज्यों से होते हुए दो अक्तूबर को दिल्ली पहुंचेगी। भाकियू के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद निर्वाल ने कहा कि दिल्ली में सरकार के समक्ष यूनियन अपनी मांग रखेगी, यदि इसके बाद भी उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो देशभर में आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष मुकम्मिल पहलवान, युवा जिला उपाध्यक्ष आरिफ, फुराकत, गुलजार, नफीस, बुदा, शकील, मोहब्बत, जाहिद सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें