कैराना। लोकसभा कैराना उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कोतवाली पुलिस ने 1700 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है।
28 मई को होने जा रहे उपचुनाव को लेकर जहां प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस ने भी आपराधिक किस्म के लोगों पर कानूनी शिकंजा कस दिया है। पिछले एक सप्ताह से कैराना पुलिस उपचुनाव में शरारत करने वाले लोगों का चिन्हीकरण कर रही थी, जिन्हें सूचिबद्ध किया जा रहा था। बुधवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के करीब 17 सौ शरारती तत्वों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107/116 के तहत एसडीएम कोर्ट में रिपोर्ट भेज दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि उपचुनाव के दृष्टिगत उपरोक्त लोगों के विरुद्ध चालान रिपोर्ट भेजी गई है, जिसका मकसद उपचुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराना है। यह कार्रवाई अभी जारी रहेगी।
150 शस्त्र जमा किए
कैराना। कैराना कोतवाली क्षेत्र में 860 शस्त्र लाइसेंस धारक हैं। इनमें से अब तक मात्र 150 ही शस्त्र जमा कराए जा सके हैं। जबकि शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपने-अपने शस्त्रों को जमा कराने के लिए पुलिस सूचित कर चुकी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार शस्त्र जमा कराए जा रहे है।