फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकी मंदिर में महाआरती का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकी मंदिर में महाआरती
विज्ञापन

जलालाबाद। प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में कस्बे की सुंदर कांड समिति द्वारा सामूहिक रुप से संगीतमय सस्वर अखंड सुंदर कांड का पाठ किया गया। पंडित अमित शास्त्री ने विधिविधान से श्रीराम जानकी दरबार की पूजा अर्चना कराई। अवनीश भगत ने हनुमान जी की महिमा और उनकी भगवान राम के प्रति भक्ति का गुणगान किया। सुंदर कांड समिति के भजन गायकों ने सुमधुर वाणी में भजनों के माध्यम से भगवान का गुणगान किया। कार्यक्रम में अंकित गर्ग, अनिल कुमार, तरंग गोयल, उमंग गोयल, पंडित राधेश्याम शर्मा, हरीश कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, त्रिलोचन शास्त्री, संदीप कुमार, प्रदीप, रोबिन वालिया, इंदु आहुजा, कोमल शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें