फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया हिंदू नववर्ष, एक दूसरे को दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया हिंदू नववर्ष
विज्ञापन

शामली।
हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर संयुक्त हिंदू मोर्चा ने नया बाजार स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी वीर हिंदू योद्धाओं का आपस में परिचय कराया गया। इसके साथ ही सभी को हिंदू नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाओं सहित संयुक्त हिंदू मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संयुक्त हिंदू मोर्चा के संयोजक पंकज वालिया ने सभी कार्यकर्ताओं को भगवा ध्वज भेंट करते हुए कहा कि हम सभी को अपनी भारतीय संस्कृति की रक्षा करने के साथ साथ इसके प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल बंसल व संचालन डॉक्टर सुनील सैनी किया। संस्थापक मनोज सैनी ने कहा कि रविवार को हिंदू नव वर्ष पर सभी हिंदुओं को अपने घर पर भगवा ध्वज लगाना चाहिए। उन्होंने हिंदू संयुक्त मोर्चा के आगामी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि एक अप्रैल से जनसंख्या नियंत्रण की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत एक लाख हस्ताक्षर कराकर देश के प्रधानमंत्री को मांग पत्र भेजा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज सैनी संस्थापक संयुक्त हिंदू मोर्चा, पंकज वालिया संयोजक संयुक्त हिंदू मोर्चा, कुलदीप गौड़ जिला संयोजक हिंदू रक्षा दल, संजय शर्मा जिलाध्यक्ष शिव सेना, राजेश चौहान, डॉक्टर सुनील सैनी, सुशील आर्य,अविनाश, प्रदीप डाबरा, सतेंद्र कश्यप, रामपाल सरोहा, सुमित चौधरी, शुभम वर्मा सहित काफी संख्या में हिंदू संगठनों से जुड़े़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें