फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस, तीन शिकायतें, निस्तारण कोई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस में तीन शिकायतें, निस्तारण कोई नहीं
विज्ञापन

शामली। कोतवाली शामली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का प्रयास किया। इस दौरान तीन शिकायतें आई, जिनमें से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने शिकायत के निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देेश दिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम, राजस्व के अधिकारी तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी
कैराना। मोहल्ला आलदरम्यान निवासी सरवर ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि वह कैराना की सब्जी मंडी में सब्जी का व्यापारी है, जहां पर उसकी आढ़त पर काम करता है। एक पखवाडे़ पूर्व चांद मस्जिद निवासी युवक ने उससे उधार सब्जी खरीदी थी, जिसके 22940 रुपये बाद में देने का वादा किया गया था। इनमें एक हजार रुपये देकर बाकी कुछ ही दिन बाद देने की बात कही गई थी। आरोप है कि शनिवार की सुबह 11 बजे जब उसने युवक से अपने उधारी के रुपये मांगे, तो उसके साथ गालीगलौज की गई। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें